FIFA World Cup 2026 Ticket Price: अचानक सस्ते हुए विश्व कप क्वार्टर फाइनल के टिकट, फैंस ने ली राहत की सांस….जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट

FIFA World Cup 2026 Ticket Price: क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमत में भारी गिरावट, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट

FIFA World Cup 2026 Ticket Price: अचानक सस्ते हुए विश्व कप क्वार्टर फाइनल के टिकट, फैंस ने ली राहत की सांस….जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट

FIFA World Cup 2026 Ticket Price: क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमत में भारी गिरावट, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट /image: AI Generated

Modified Date: July 11, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: July 11, 2026 9:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका और मैक्सिको के बाहर होने के बाद World Cup क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमतों में बड़ी गिरावट
  • स्पेन-बेल्जियम, इंग्लैंड-नॉर्वे और अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड मैचों के टिकट हजारों डॉलर तक सस्ते हुए
  • 19 जुलाई को होने वाले World Cup फाइनल के लिए FIFA ने नई टिकट बिक्री भी शुरू कर दी है

न्यूयॉर्क। FIFA World Cup 2026 Ticket Price: सह मेजबान अमेरिका और मैक्सिको के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद विश्व कप (World Cup 2026 Ticket Price) के क्वार्टर फाइनल मैचों के लिए टिकटों (Quarter Final Tickets) की कीमतों में गिरावट आई है। टिकपिक वेबसाइट ने कैलिफोर्निया के इंगलवुड में शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले गए मैच के लिए टिकटों की सबसे कम कीमत 1,381 डॉलर बताई। अंतिम 16 के मैच में बेल्जियम से अमेरिका की हार से पहले इनकी कीमत 3,261 डॉलर थी।

इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में होने वाले मैच के लिए सबसे कम टिकट की कीमत 2,049 डॉलर हो गई है। इंग्लैंड की मैक्सिको पर जीत से पहले यह कीमत 3,866 डॉलर थी। इसी तरह कनसास सिटी में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए सबसे कम टिकट (World Cup 2026 Ticket Price) की कीमत 1,142 डॉलर तक गिर गई है जो इससे पहले 2,381 डॉलर थी।

FIFA World Cup 2026 Ticket Price इस बीच फीफा ने न्यूजर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए श्रेणी दो के लगभग 1,200 टिकट 7,380 डॉलर की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.