अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराया, विश्व कप में आइसलैंड का सफर खत्म

Ads

अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराया, विश्व कप में आइसलैंड का सफर खत्म

  •  
  • Publish Date - June 27, 2018 / 03:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप डी के इस मुकाबले में पूरी दुनिया की निगाहें मेसी पर टिकी थी। मेसी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और शुरुआती गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना की तरफ से पहला गोल लियोनेल मेसी ने 14वें मिनट में किया। जबकि दूसरा गोल मार्कोस रोजो ने 87वें मिनट में किया।

ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप, 0-0 से ड्रॉ रहा डेनमार्क और फ्रांस का मुकाबला, दोनों टीमें अगले दौर में

इधर ग्रुप डी के ही एक मैच में क्रोएशिया ने पहली बार विश्व कप खेल रही आइसलैंड को 2-1 से मात देकर विश्व कप से उसका सफर खत्म कर दिया। इस मुकाबले में क्रोएशिया की तरफ से मिलान बाडेजी और इवान पेरिसिक ने गोल किए। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ग्रुप में सबसे टॉप पर है। इधर ग्रुप सी के एक मुकाबले में पेरू ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दिया।

ये भी पढ़ें- उरुग्वे ने रूस को 3-0 से दी मात, विश्वकप में मेजबान की पहली हार

हालांकि दोनों ही टीमें अतिंम 16 में जगह नहीं बनाई और और दोनों का फीफा वर्ल्ड कप 2018 का सफर खत्म हो गया। इस मैच में पेरू की ओर से कैरिलो और पाउलो गुरेरो ने गोल दागे। इधर ग्रुप सी के ही एक मैच में फ्रांस से ड्रॉ खेल डेनमार्क अंतिम 16 में पहुंच गया है। वहीं फ्रांस पहले ही अंतिम 16 में पहुंच चुकी है। बुधवार को खेले गए इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ और ये मैच ड्रा रहा।

ये भी पढ़ें- सर्वे रिपोर्ट, महिलाओं पर अत्याचार में भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश

फ्रांस अपने ग्रुप में टॉप पर है। आज ग्रुप एफ की मैक्सिको और स्वीडन के बीच टक्कर होगी। जबकि साउथ कोरिया और जर्मनी की भी भिड़ंत होगी। जबकि ग्रुप ई में सर्बिया और ब्राजील के बीच मुकाबला होगा। वहीं स्विटरलैंड और कोस्टा रिका के बीच भी भिड़ंत होगी।

 

वेब डेस्क, IBC24