पोलैंड ने जापान को 1-0 से हराया, जीत के बाद भी पोलैंड का सफर खत्म, जापान अंतिम 16 में शामिल
पोलैंड ने जापान को 1-0 से हराया, जीत के बाद भी पोलैंड का सफर खत्म, जापान अंतिम 16 में शामिल
मॉस्को। फीफा विश्व कप 2018 में पोलैंड से हारकर भी जापान ने अंतिम 16 में जगह बना ली है। ग्रुप एच के एक मुकाबले में पोलैंड ने जापान को 1-0 से हरा दिया और हार के बावजूद जापान फीफा फेयरप्ले के आधार पर नॉकआउट में पहुंचने में कामयाब रहा। जापान इस वर्ल्ड कप में एक मात्र एशियाई टीम हैजो वर्ल्ड कप के नाकआउट में पहुंची है।
ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप, कोलंबिया ने सेनेगल को 1-0 से मात देकर अंतिम 16 में बनाई जगह
वहीं पोलैंड जीत के साथ विश्व कप से विदा हो गया है इधर ग्रुप एच के ही एक मुकाबले में कोलंबिया ने सेनेगल को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली है। इधर ग्रुप जी के एक मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 1-0 हरा दिया। हालांकि दोनों ही टीमें नॉकआउट में पहुंच गई है।
Match #47 | #JPN 0-1 #POL #JPNPOL pic.twitter.com/FOhZ8eiJi1
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 28, 2018
ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर,मौजूदा चैम्पियन जर्मनी 80 बरस बाद पहले राउंड में ही बाहर
बेल्जियम ने ग्रुप चरण के अपने तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। जबकि ये इंग्लैंड की पहली हार थी। ग्रुप जी से ही ट्यूनीशिया और पनामा की टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। ट्यूनीशिया ने अंतिम ग्रुप मुकाबले में पनामा को 2-1 से मात दी। इधर फीफा वर्ल्ड कप 2018 का रोमांच ग्रुप स्टेज को पारकर अब नॉकआउट राउंड में पहुंच चुका है। शनिवार को इसकी शुरुआत होगी। शनिवार को पहले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस और अर्जेंटीना की भिड़ंत होगी। वहीं दूसरे मुकाबले में उरुग्वे और पुर्तगाल में टक्कर होगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


