नेमार के वार से मैक्सिको की 2-0 से हार, क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की एंट्री

नेमार के वार से मैक्सिको की 2-0 से हार, क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की एंट्री

नेमार के वार से मैक्सिको की 2-0 से हार, क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की एंट्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: July 3, 2018 3:48 am IST

मॉस्को। ब्राजील ने दूसरे हाफ में दो गोल की बदौलत मैक्सिको को 2-0 से हराकर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उसके लिए नेमार ने 51 वें मिनट में और रॉबर्टो फरमिनो ने 88 वें मिनट में गोल किया। फरमिनो ने नेमार के पास पर ही गोल किया। नेमार इस वर्ल्ड कप में दो गोल कर चुके हैं। वे ओवरऑल दो वर्ल्ड कप में अब तक छह गोल कर चुके हैं। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें- 2 साल के बच्चे की बैटिंग देख तेंदुलकर बोले, एक परफेक्ट आधुनिक खिलाड़ी

फरमिनो को 86 वें मिनट में मिनट में ग्राउंड पर उतारा गया। उन्होंने इसके दो मिनट और छह सेकंड बाद ही गोल कर दिया। पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम 16 वीं बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वह इकलौती ऐसी टीम है जिसने अब तक हुए सभी 21 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।

ये भी पढ़ें-सोवियत युग के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा रुस, स्पेन का सपना टूटा

दूसरे मुकाबले में बेल्जियम ने जापान को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया। 48 वें मिनट में हारागुची ने और 52 वें मिनट में इनुई ने गोल कर जापान को 2-0 से आगे कर दिया। लेकिन इसके बाद बेल्जियम ने 69 वें, 74 वें और इंजरी टाइम में लगातार तीन गोल कर टीम को 3-2 से जीत दिलाई। फीफा वर्ल्ड कप में आज स्विट्जरलैंड और स्वीडन का मुकाबला होगा, वहीं दूसरा मैच इंग्लैंड और कोलंबिया के बीच खेला जाएगा।

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 

 


लेखक के बारे में