फिंच का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया ने बनाये पांच विकेट पर 179 रन

फिंच का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया ने बनाये पांच विकेट पर 179 रन

फिंच का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया ने बनाये पांच विकेट पर 179 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 31, 2022 3:25 pm IST

ब्रिसबेन, 31 अक्टूबर (भाषा) कप्तान आरोन फिंच के शानदार अर्धशतक से आस्ट्रेलिया ने सोमवार को यहां टी20 विश्व कप मैच में आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 179 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद फिंच ने 44 गेंद में 63 रन बनाये जिसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंद में 35 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड के लिये बैरी मैकार्थी ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल ने दो विकेट प्राप्त किये।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में