गैबोर्न (बोत्सवाना), एक मई (भाषा) भारत की पांच टीमें शनिवार से यहां शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स रिले में हिस्सा लेंगी और अगले साल की विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।
21 सदस्यों वाली भारतीय टीम की अगुवाई स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर कर रहे हैं और इस टीम में आठ महिला भी शामिल हैं।
पहले दिन की शुरुआत मिश्रित चार गुणा 100 मीटर स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंसड से होगी। इसके बाद मिश्रित चार गुणा 400 मीटर, महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर, पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर और पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर में पहले दौर की क्वालीफाइंग रेस होंगी।
मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले ने 2025 में विश्व रिले के पिछले चरण में अपना वैश्विक पदार्पण किया था।
भाषा नमिता
नमिता