खिलाड़ी के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखने पर फुटबॉल क्लब पर जुर्माना

खिलाड़ी के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखने पर फुटबॉल क्लब पर जुर्माना

खिलाड़ी के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखने पर फुटबॉल क्लब पर जुर्माना
Modified Date: May 6, 2026 / 10:38 am IST
Published Date: May 6, 2026 10:38 am IST

मेलबर्न, छह मई (एपी) ऑस्ट्रेलियाई रूल्स फुटबॉल क्लब कार्लटन पर एक खिलाड़ी के मैदान पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निपटने में लापरवाही बरतने के लिए 75,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (54,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।

एलिजा हॉलैंड्स 16 अप्रैल को कार्लटन और कोलिंगवुड के बीच ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग (एएफएल) के मैच में खेले थे जबकि वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे। मैच के फुटेज से भी यह स्पष्ट हो गया था, जिस कारण प्रशंसकों और अन्य लोगों ने उनकी स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

फुटेज में हॉलैंड्स भ्रमित और अनियमित रूप से चलते हुए दिखाई दिए। यही नहीं वह वार्म-अप के दौरान भी असामान्य हरकतें कर रहे थे। वह गेंद पर सही तरह से किक भी नहीं मार पा रहे थे। उनका एक शॉट केवल कुछ मीटर तक ही गया।

इस मैच के पांच दिन बाद 24 वर्षीय हॉलैंड्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एलिजा हॉलैंड्स के पिता और पूर्व एएफएल खिलाड़ी बेन हॉलैंड्स ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अगर उनके दोस्त मुश्किल में हैं तो उनका हालचाल पूछें।

ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग के प्रमुख एंड्रयू डिलन ने मंगलवार को कहा, ‘‘हॉलैंड्स के चिकित्सा रिकॉर्ड के अलावा खेल के दौरान यह स्पष्ट रूप से पता चल रहा था कि वह खेलने की स्थिति में नहीं हैं और इसलिए उन्हें मैच से हटा दिया जाना चाहिए था।’’

डिलन ने कहा कि हॉलैंड्स को पहले ही मैच से बाहर नहीं रखने से खेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोप किसी व्यक्ति विशेष के नहीं बल्कि क्लब के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना ने हमारे खेल के लिए एक महत्वपूर्ण बात को उजागर किया है। हमारे शारीरिक चोट संबंधी नियम कड़े और अच्छी तरह से समझे जाते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भिन्न और जटिल हो सकती हैं।’’

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में