फुटबॉल दिल्ली ने आनलाइन प्रतिभा खोज कार्यक्रम की घोषणा की

Ads

फुटबॉल दिल्ली ने आनलाइन प्रतिभा खोज कार्यक्रम की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - December 1, 2020 / 01:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) फुटबॉल दिल्ली ने मंगलवार को आनलाइन प्रतिभा खोज कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें छह से 17 साल के आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और ढाई लाख रुपये की इनामी राशि जीतने का मौका मिलेगा।

बच्चे अपने घर से ही वीडियो बनाकर अपना कौशल दिखाते हुए स्पर्धा के पोर्टल पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं जहां उनके वीडियो पर वोटिंग होगी।

फुटबॉल दिल्ली यंग स्टार्स हंट नाम का यह प्रतिभा खोज अभियान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने या यहां के स्कूल में पढ़ने वाले युवाओं के लिए है।

अमेनिटी ओडिशा एफसी सॉकर सकूल ने विजेता उम्मीदवार को 28 लाख की छात्रवृत्ति देने की पेशकश की है जिससे कि वह पेशेवर फुटबॉल ट्रेनिंग के साथ अपनी औपचारिक शिक्षा भी जारी रख सकें।

भाषा सुधीर मोना

मोना