एंडालुसिया मास्टर्स में पहले दौर के बाद चार खिलाड़ी बढ़त पर

एंडालुसिया मास्टर्स में पहले दौर के बाद चार खिलाड़ी बढ़त पर

एंडालुसिया मास्टर्स में पहले दौर के बाद चार खिलाड़ी बढ़त पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 4, 2020 5:54 am IST

कैडिज (स्पेन), चार सितंबर (एपी) कोनोर साइम ने अपने अंतिम तीन होल में बर्डी बनायी जिससे वह एंडालुसिया मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद चार अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल करने में सफल रहे।

साइम ने वेल्डरामा कोर्स पर मुश्किल परिस्थितियों में तीसरे होल में डबल बोगी की लेकिन आखिरी नौ होल में चार बर्डी बनायी। पहले दिन केवल पांच खिलाड़ी ही अंडर पार का स्कोर बना पाये।

साइम दो बार के यूरोपीय टूर विजेता स्पेन के जार्ज कैम्पिलो, इटली के गुइडो मिगलियोजी और अमेरिका के जॉन कैटलिन के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन सभी का स्कोर दो अंडर 69 है।

स्पेन के पेप एंजेल्स अन्य खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले दौर में अंडर पार का कार्ड खेला। उनका स्कोर एक अंडर 70 है।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में