फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियाटेक डब्ल्यूटीए एडीलेड के फाइनल में

Ads

फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियाटेक डब्ल्यूटीए एडीलेड के फाइनल में

  •  
  • Publish Date - February 26, 2021 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

एडीलेड, 26 फरवरी ( एपी ) फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक एडीलेड इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंच गई जिन्होंने जिल टेइचमैन को 6 . 3, 6 . 2 से हराया ।

पांचवीं वरीयता प्राप्त स्वियातेक का सामना अब दूसरी वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंचिच और अमेरिका की कोको गॉ के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा ।

स्वियातेक ने कहा ,‘‘ मैं मजबूत महसूस कर रही हूं जो काफी अहम है क्योंकि जब मैं अच्छा खेलती हूं तो खेल में मजा आता है ।’’

एपी

मोना नमिता

नमिता