गंधे विदर्भ के कोच बने

गंधे विदर्भ के कोच बने

गंधे विदर्भ के कोच बने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 31, 2020 7:22 am IST

नागपुर, 31 दिसंबर ( भाषा ) विदर्भ क्रिकेट संघ ने प्रीतम गंधे को आगामी घरेलू सत्र के लिये सीनियर टीम का सहायक कोच नियुक्त किया जबकि पूर्व कोच ट्रेवर गोंसाल्वेस कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं ।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ 10 जनवरी से घरेलू सत्र शुरू हो रहा है ।

विदर्भ क्रिकेट संघ ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ विदर्भ क्रिकेट संघ पूर्व कप्तान और पूर्व कोच प्रीतम गंधे को विदर्भ सीनियर टीम का कोच नियुक्त करता है । पूर्व कोच ट्रेवर गोंसाल्वेस के पॉजिटिव पाये जाने के बाद यह जरूरी था ।’’

विदर्भ को ग्रुप डी में रखा गया है और वह अपने मैच इंदौर में खेलेगा ।

भाषा मोना

मोना

मोना


लेखक के बारे में