BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गणेश सेमीफाइनल में हारे, चिकिता व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल से बाहर

गणेश सेमीफाइनल में हारे, चिकिता व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल से बाहर

गणेश सेमीफाइनल में हारे, चिकिता व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल से बाहर
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 11:37 amModified: 01 Oct 2026 | 11:37 am

नागोया, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु को बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम जोंगहो के हाथों हार का सामना करना पड़ा और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

बुधवार को स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम का हिस्सा रहे गणेश क्वार्टर फाइनल के शानदार प्रदर्शन को सेमीफाइनल में दोहरा नहीं सके और कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 144-148 से हार गए।

गणेश पूरे मुकाबले में पीछे रहे और अंततः 29-30, 29-30, 29-28, 29-30, 28-30 से हार गए।

गणेश अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

गणेश ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चीह लुन चेन को 148-138 से हराया।

गणेश ने सभी पांच सीरीज में जीत दर्ज की। उनका स्कोर 29-28, 29-28, 30-29, 30-26, 30-27 रहा।

उन्होंने शुरुआती दो सीरीज में केवल दो बार नौ अंक का निशाना लगाया जिसके बाद लगातार 10 अंक के निशाने साधे।

चिकिता ने बुधवार को महिला टीम और मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। हालांकि अंतिम आठ के मुकाबले में उन्हें इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरीफाह के हाथों 143-144 (29-30, 29-30, 29-29, 29-26, 27-27) से हार का सामना करना पड़ा।

चिकिता क्वार्टर फाइनल में लय हासिल नहीं कर सकीं और पांच चरण में से केवल एक चरण ही जीत पाईं।

पांचवें चरण के पहले शॉट में आठ अंक हासिल करने का चिकिता को खामियाजा भुगतना पड़ा और अंततः उन्होंने एक अंक के अंतर से मुकाबला गंवा दिया।

भाषा सुधीर मोना

मोना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गणेश सेमीफाइनल में हारे, चिकिता व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल से बाहर

एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, क्या अय्यर की टीम मिलाएगी विरोधी टीम से हाथ?

एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, क्या अय्यर की टीम मिलाएगी विरोधी टीम से हाथ?

01 Oct 2026 | 2:22 pm
भारत और श्रीलंका के बीच एशियाई खेलों के सेमीफाइनल का स्कोर

भारत और श्रीलंका के बीच एशियाई खेलों के सेमीफाइनल का स्कोर

01 Oct 2026 | 2:10 pm
40 साल में पहली बार एशियाई खेलों से खाली हाथ लौटेगा भारतीय टेनिस दल

40 साल में पहली बार एशियाई खेलों से खाली हाथ लौटेगा भारतीय टेनिस दल

01 Oct 2026 | 2:01 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
भारत की ताखेल्लामबाम जूडो में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचीं

भारत की ताखेल्लामबाम जूडो में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचीं

01 Oct 2026 | 1:20 pm
ईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना

ईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना

01 Oct 2026 | 1:11 pm
भारतीय महिला हॉकी टीम और ओलंपिक के टिकट के बीच चीन की दीवार

भारतीय महिला हॉकी टीम और ओलंपिक के टिकट के बीच चीन की दीवार

01 Oct 2026 | 1:04 pm
अनीश सातवें स्थान पर, भारत ने 15 पदकों के साथ निशानेबाजी अभियान समाप्त किया

अनीश सातवें स्थान पर, भारत ने 15 पदकों के साथ निशानेबाजी अभियान समाप्त किया

01 Oct 2026 | 1:02 pm