गौरिका बिश्नोई लावाउ लेडीज टूर्नामेंट में संयुक्त 21वें स्थान पर

Ads

गौरिका बिश्नोई लावाउ लेडीज टूर्नामेंट में संयुक्त 21वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - September 16, 2021 / 01:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

पुइडो ( स्विटजरलैंड ), 16 सितंबर ( भाषा ) गोल्फर गौरिका विश्नोई लेडीज यूरोपीय टूर पर लावाउ लेडीज ओपन टूर्नामेंट में संयुक्त 21वें स्थान पर रही ।

गौरिका ने एक अंडर 71 का स्कोर करते हुए दो बर्डी लगाये और एक बोगी किया ।

अन्य भारतीयों में अमनदीप ड्राल एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 41वें स्थान पर रही । रिधिमा दिलावारी और दुर्गा निट्टुर दो ओवर 74 के स्कोर के साथ संयुक्त 52वें स्थान पर रही । वाणी कपूर संयुक्त 57वें स्थान पर रही ।

एन्ने स्टेरे डेन डुनेन ने पहले दौर में पांच अंडर 67 स्कोर करके बढत बना ली है ।

भाषा

मोना

मोना