गौतम गंभीर ने कश्मीर मसले पर कही ये बात, लोग कर रहे तारीफ

Ads

गौतम गंभीर ने कश्मीर मसले पर कही ये बात, लोग कर रहे तारीफ

  •  
  • Publish Date - June 3, 2018 / 11:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नई दिल्ली। कश्मीर के पत्थरबाजों और सेना के बीच के होने वाले संघर्ष के मसले पर क्रिकेटर गौतम गंभीर हमेशा सेना का समर्थन कर उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं। गंभीर ने इस बार ट्वीटर पर कश्मीर मसले को लेकर जो सलाह दी है, उसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

गौतम गंभीर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मैं हैरान हूं कि भारत अब भी यह सोचता है कि पत्थरबाजों से कमरे में बैठकर बातचीत की जा सकती है। छोड़िये ये सब, और वास्तविकता को पहचानिए. मुझे अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाइए और मेरे सुरक्षाबलों, मेरे सीआरपीएफ को मौका दीजिए और तब परिणाम देखिये’।



ह भी पढ़ें : भारतीय फुटबॉल टीम कप्तान सुनील छेत्री की अपील- हमें गालियां दो, आलोचना करो पर हमारा खेल देखो

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘मेरे पास एक समाधान है। जो भी राजनेता कश्मीर में अपने परिवार के साथ बिना किसी सुरक्षा के कश्मीर के दुर्गम इलाके में एक सप्ताह वक्त बिताएगा, उसे ही 2019 में चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए. इसे अनिवार्य बनाया जाए।  इस विकल्प के अलावा अन्य किसी तरह से वे सुरक्षाबलों की परेशानियों और कश्मीरी होने के असली मतलब को नहीं समझ पाएंगे’।

बता दें कि हाल ही में पत्थरबाजों के प्रदर्शन के दौरान कश्मीर में सेना की गाड़ी के नीचे दबकर एक की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीआरपीएफ के श्रीनगर यूनिट के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज कई थी।

वेब डेस्क, IBC24