एपीएसईजेड के धामरा बंदरगाह का पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा से संचालन शुरू

Ads

एपीएसईजेड के धामरा बंदरगाह का पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा से संचालन शुरू

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 01:36 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 01:36 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) द्वारा संचालित ओडिशा का धामरा बंदरगाह पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होने वाला देश का पहला बड़ा निजी मल्टी-कार्गो बंदरगाह बन गया है। कंपनी ने यह जानकारी दी।

सालाना 4.8 करोड़ टन से अधिक माल संभालने वाला यह बंदरगाह अब अपनी 90 लाख यूनिट से अधिक की मासिक बिजली मांग को नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करता है। एपीएसईजेड ने बताया कि मौजूदा परिचालन स्तर पर इसकी सालाना नवीकरणीय बिजली खपत 108 गीगावाट घंटा (जीडब्ल्यूएच) से अधिक है।

अगस्त, 2026 से प्रभावी यह बदलाव एपीएसईजेड की दीर्घकालिक ‘शुद्ध-शून्य’ रणनीति का हिस्सा है। इस कदम से कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ ही बंदरगाह के परिचालन के पर्यावरणीय प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीद है।

कंपनी ने यह बदलाव खुद के नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र, तीसरे पक्ष की पहुंच व्यवस्था और ओडिशा के नियामकीय ढांचे के तहत हरित बिजली खरीद के जरिये हासिल किया है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय