जेनेवा ओपन: भांबरी और वीनस की जोड़ी पुरुष युगल के फाइनल में पहुंची

Ads

जेनेवा ओपन: भांबरी और वीनस की जोड़ी पुरुष युगल के फाइनल में पहुंची

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 08:06 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 08:06 PM IST

जेनेवा, 22 मई (भाषा) भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने न्यूजीलैंड के अपने जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ शुक्रवार को जिनेवा ओपन के पुरुष युगल सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की पेत्र रिक्ल और एडम पावलासेक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर इस सत्र का अपना पहला एटीपी फाइनल सुनिश्चित किया।

भारतीय-न्यूजीलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में 7-5, 6-3 से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

भांबरी और वीनस ने अहम मौकों पर शानदार खेल दिखाया और लगातार प्रभावी सर्विस के दम पर एक घंटा 12 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया।

फाइनल में अब उनका सामना रोमेन अर्नियोडो और मार्क पोलमांस की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में कॉन्स्टैन्टिन फ्रांटजेन और रॉबिन हासे को 7-6(4), 6-2 से हराया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता