नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा की चालू वित्त वर्ष 2026-27 में छोटी माल लदान गाड़ियों के बाजार में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने की योजना है। कंपनी को ‘वीरो’ श्रृंखला के विस्तार से इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन कारोबार के अध्यक्ष वेलुसामी आर. ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी की चालू वित्त वर्ष के जुलाई तक छोटी माल लदान गाड़ियों के खंड में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसे 1.1 टन क्षमता वाले ‘सीएनजी वीरो’ के आने से वित्त वर्ष 2027-28 में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद है।
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा ने मंगलवार को ‘वीरो’ श्रृंखला का विस्तार करते हुए 1.1 टन क्षमता वाला एक्सएक्सएल सीएनजी संस्करण पेश किया और डीजल मॉडल को भी उन्नत किया गया है। वी2 और वी4 सीएनजी मॉडल की कीमत क्रमशः 8.25 लाख रुपये और 8.55 लाख रुपये है, जबकि डीजल मॉडल की कीमत 8.29 लाख रुपये से 9.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
वेलुसामी ने कहा कि कंपनी बहुत जल्द ‘वीरो’ का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश करेगी।
भाषा निहारिका
निहारिका