(Bank Holidays This Week/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Bank Holidays This Week: बैंक हमारे रोजमर्रा के वित्तीय कामों का अहम हिस्सा है। पैसे जमा करने, निकालने, चेक से जुड़े काम या दूसरे जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए अक्सर शाखा जाना पड़ता है। ऐसे में सितंबर के दूसरे सप्ताह की छुट्टियों (Bank Holidays This Week) की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। दरअसल, 7 से 13 सितंबर 2026 के बीच देश के कुछ हिस्सों में बैंक तीन दिन बंद रहेंगे। हालांकि सभी राज्यों और शहरों में एक जैसी छुट्टी नहीं रहेगी।
7 सितंबर से 10 सितंबर यानी सोमवार से गुरुवार तक RBI के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार कोई बड़ा राष्ट्रीय बैंक अवकाश नहीं है। इसलिए देश के ज्यादातर हिस्सों में इन चार दिनों (Bank Holidays This Week) के दौरान बैंक शाखाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो इन दिनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर जिन ग्राहकों को दस्तावेज जमा करने या शाखा से जुड़े किसी काम को पूरा करना है। वे छुट्टी शुरू होने से पहले अपना काम निपटा सकते हैं।
इस सप्ताह बैंक बंद रहने की मुख्य तारीखें 11, 12 और 13 सितंबर हैं। 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थानीय चुनाव के चलते बैंक शाखाओं (Bank Holidays This Week) में अवकाश रहेगा। यह छुट्टी पूरे राजस्थान या देशभर के सभी बैंक शाखाओं पर लागू नहीं होगी। इसके अलावा 11 सितंबर को बैंक यूनियनों की हड़ताल का भी उल्लेख किया गया है, जिससे कुछ बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों के कई जरूरी काम डिजिटल माध्यम से भी कर सकते हैं। UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं। इनके जरिए पैसे ट्रांसफर करने, भुगतान करने और नकद निकालने जैसे काम किए जा सकते हैं। लेकिन शाखा में जाकर होने वाले काम के लिए छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी है।