विशाल ओलंपिक कठपुतली ‘मोक्को’ तोक्यो पहुंची

विशाल ओलंपिक कठपुतली ‘मोक्को’ तोक्यो पहुंची

विशाल ओलंपिक कठपुतली ‘मोक्को’ तोक्यो पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: July 17, 2021 2:45 pm IST

तोक्यो, 17 जुलाई (एपी) तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के शुरू होने से छह दिन पहले आयोजन समिति ने तोक्यो में एक पार्क में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस ‘रिडिस्कवर तोहोकु – मोक्कोज जर्नी फ्रोम तोहोकु टू तोक्यो’ कार्यक्रम में एक विशाल ‘एनिमेटिड’ कठपुतली मोक्को सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह कार्यक्रम तोक्यो 2020 निप्पो महोत्सव का हिस्सा था। यह महोत्सव तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों का आधिकारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

मोक्को को पहली बार 15 मई को इवाटे प्रांत में दिखाया गया था जिसके बाद उसने तोहोकू क्षेत्र से तीन प्रांतों का दौरा किया और अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में तोक्यो पहुंची।

तोहोकु क्षेत्र में 2011 में भूकंप और सूनामी ने भारी तबाही मचायी थी और ‘मोक्को’ कठपुतली इस प्रभावित प्रांत के बच्चों के दिमाग की उपज है।

इस कठपुतली को ‘मोक्को’ नाम पटकथा लेखक कानकुरो कुडो ने दिया है जो जापान के हास्य कलाकार और लेखक नाओकी मातायोशी द्वारा लिखी कहानी ‘मोक्को की कहानी’ से काफी प्रभावित थे।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में