गिरोन डलास ओपन के तीसरे दौर में

गिरोन डलास ओपन के तीसरे दौर में

गिरोन डलास ओपन के तीसरे दौर में
Modified Date: February 8, 2023 / 10:55 am IST
Published Date: February 8, 2023 10:55 am IST

डलास, आठ फरवरी ( एपी ) सातवीं वरीयता प्राप्त मार्कोस गिरोन ने अमेरिका के ही एलेक्स रिबाकोव को 6 . 4, 6 . 7, 6 . 1 से हराकर डलास ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली ।

पिछले साल यहां सेमीफाइनल तक पहुंचे गिरोन ने दूसरा सेट गंवाने के बाद तुरंत वापसी की और निर्णायक सेट में पहले पांच गेम लगातार जीत लिये । इसके बाद उन्होंने रिबाकोव को वापसी का मौका नहीं दिया ।

आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के एड्रियन मानारिनो ने अमेरिका के स्टीव जॉनसन को 7 . 6, 6 . 2 से हराया । वहीं अमेरिका के जे जे वोल्फ ने हमवतन ब्रेंडन होल्ट को 6 . 3, 6 . 3 से मात दी ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में