सरकार बुनियादी ढांचे पर ध्यान दे रही, खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करें : खडसे

सरकार बुनियादी ढांचे पर ध्यान दे रही, खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करें : खडसे

सरकार बुनियादी ढांचे पर ध्यान दे रही, खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करें : खडसे
Modified Date: May 24, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: May 24, 2026 5:52 pm IST

गुवाहाटी, 24 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने रविवार को खिलाड़ियों से कहा कि वे अपने-अपने खेलों में पूरी लगन और मेहनत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करें।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार सभी स्तरों पर खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है, ताकि युवा प्रतिभाओं को विश्व-स्तरीय ट्रेनिंग सुविधाओं के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

राज्य की युवा मामले और खेल मंत्री खडसे असम में ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ और गुवाहाटी में ‘हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ के दौरे के दौरान बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों, खेल विज्ञान विशेषज्ञों और अधिकारियों से बातचीत की।

खडसे ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनके समर्पण और लगन की सराहना की। उन्होंने उन्हें अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ बेहतरीन प्रदर्शन की दिशा में लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में