ग्रां प्री शतरंज सीरीज : विक्रमादित्य, गुरू प्रकाश में होगा खिताबी मुकाबला

ग्रां प्री शतरंज सीरीज : विक्रमादित्य, गुरू प्रकाश में होगा खिताबी मुकाबला

ग्रां प्री शतरंज सीरीज : विक्रमादित्य, गुरू प्रकाश में होगा खिताबी मुकाबला
Modified Date: March 17, 2024 / 07:07 pm IST
Published Date: March 17, 2024 7:07 pm IST

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) विक्रमादित्य कुलकर्णी और गुरु प्रकाश ने रविवार को यहां इंडियन चेस स्कूल द्वारा आयोजित ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि की ग्रां प्री शतरंज सीरीज की खिताबी भिड़ंत में जगह बनायी।

विक्रमादित्य ने संजीव मिश्रा पर जीत हासिल की जबकि गुरु प्रकाश ने अरविंद अय्यर को पराजित किया। इससे दोनों खिलाड़ियों के छह में से 5.5 अंक हैं।

छह खिलाड़ी पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में