ग्रीव्स और चेज़ ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट पर 239 रन पर पहुंचाया

ग्रीव्स और चेज़ ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट पर 239 रन पर पहुंचाया

ग्रीव्स और चेज़ ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट पर 239 रन पर पहुंचाया
Modified Date: August 3, 2026 / 09:53 am IST
Published Date: August 3, 2026 9:53 am IST

पोर्ट ऑफ स्पेन, तीन अगस्त (एपी) जस्टिन ग्रीव्स के नाबाद अर्धशतक और रोस्टन चेज़ के साथ उनकी 66 रन की अटूट साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 239 रन बनाए।

खराब रोशनी के कारण 74 ओवरों के बाद दिन का खेल समाप्त होने के समय ग्रीव्स 64 और चेज़ 36 रन पर खेल रहे थे। इससे पहले ग्रीव्स ने शाई होप (29) के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की थी।

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को टीम से बाहर रखने का चौंकाने वाला फैसला किया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने उसे आक्रामक शुरुआत देते हुए 50 गेंदों में 46 रन बनाए। बारिश के कारण सुबह के सत्र में केवल 9.5 ओवर ही फेंके जा सके, जिसमें किंग ने तेगनारायण चंद्रपॉल (15) के साथ पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की।

दूसरे सत्र में वेस्टइंडीज को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जिसमें गेंद तेजी से टर्न लेने लगी और उसके तीन विकेट गिर गए। ग्रीव्स, होप और चेज़ की बदौलत वेस्टइंडीज दिन का खेल समाप्त होने तक अच्छी स्थिति में पहुंच पाया।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में