नई दिल्ली । गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम प्लेऑफ में प्रवेश करने वाले पहली टीम बनी है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया।
गुजरात के पास 13 मैच के बाद 18 अंक हैं। यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, हार के साथ हैदराबाद के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम नौ विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
यह भी पढ़े : इस पार्टी के पदाधिकारी की दबंगई, नगर निगम के अधिकारियों को देता था जान से मारने की धमकी, फिर करता था अवैध वसूली