चेन्नई, 12 सितंबर (भाषा) उपमहाद्वीप के युवा तलवारबाजों के लिये एशियाई कैडेट कप यहां 20 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा ।
टूर्नामेंट में 30 से अधिक देशों के 500 से अधिक खिलाड़ी , कोच, अधिकारी और तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे । टूर्नामेंट तीन वर्गों एपी, फॉइल और साबरे में आयोजित की जायेगी ।
इसका आयोजन भारतीय तलवारबाजी संघ ने एशियाई तलवारबाजी परिसंघ के साथ मिलकर युवा कार्य और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण के साथ किया है ।
एफएआई महासचिव राजीव मेहता ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ इससे एशिया के युवा तलवारबाजों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलेगा और भविष्य में एशियाई खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा ।’’
भाषा मोना
मोना