न्यूयॉर्क, 12 सितंबर (एपी) अमेरिका के बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसिस टियाफो को हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा ।
शेल्टन ने 4 . 6, 6 . 3, 6 . 3, 7 . 5 से जीत दर्ज की । उन्होंने क्वार्टर फाइनल में गत चैम्पियन कार्लोस अल्काराज को हराया था ।
अब उन्हें फ्रेंच ओपन चैम्पियन ज्वेरेव को मात देनी होगी । आखिरी बार किसी अमेरिकी पुरूष खिलाड़ी ने 2003 में अमेरिकी ओपन जीता था जब एंडी रॉडिक चैम्पियन बने थे ।
ज्वेरेव ने कारेन खाचानोव को 6 . 3, 7 . 6, 7 . 6 से हराया ।
एपी
मोना
मोना