गुजरात टाइटंस के सनराइजर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 168 रन

Ads

गुजरात टाइटंस के सनराइजर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 168 रन

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 09:30 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 09:30 PM IST

अहमदाबाद, 12 मई (भाषा) साइ सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में पांच विकेट पर 168 रन बनाये ।

सुदर्शन ने 44 गेंद में 61 रन बनाये जबकि सुंदर ने 33 गेंद में 50 रन की पारी खेली ।

सनराइजर्स के लिये प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने दो दो विकेट लिये जबकि पैट कमिंस को एक विकेट मिला ।

भाषा मोना

मोना