SRH vs GT IPL 2026 Match: गुजरात टाइटंस पहुंचा IPL प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर, गुजरात टाइटंसको बड़े अंतर से दी शिकस्त, देखें पूरा स्कोरकार्ड

SRH vs GT IPL 2026 Match Score Card: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर IPL अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

SRH vs GT IPL 2026 Match: गुजरात टाइटंस पहुंचा IPL प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर, गुजरात टाइटंसको बड़े अंतर से दी शिकस्त, देखें पूरा स्कोरकार्ड

SRH vs GT IPL 2026 Match Score Card || Image- AI Generated File

Modified Date: May 12, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: May 12, 2026 11:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराया।
  • साइ सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली शानदार पारियां।
  • रबाडा और जैसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट झटके।

अहमदाबाद: आईपीएल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। (SRH vs GT IPL 2026 Match Score Card) गुजरात के अब 12 मैचों में 16 अंक हो गए हैं, जबकि सनराइजर्स 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पारवप्ले पर सबसे काम स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से साइ सुदर्शन ने 44 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी की। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में गुजरात को दबाव में रखा। पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर सिर्फ 34 रन था, जो इस सीजन में उसका सबसे कम पावरप्ले स्कोर रहा। प्रफुल्ल हिंगे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च कर एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 60 रन तक सात विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर मेडन डालते हुए ट्रेविस हेड का अहम विकेट लिया। इसके बाद कैगिसो रबाडा ने लगातार झटके देते हुए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आर स्मरण को आउट कर हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

रबाडा और जैसन होल्डर ने हासिल किए तीन-तीन विकेट

हेनरिच क्लासेन 11 रन बनाकर जैसन होल्डर का शिकार बने, जबकि नीतिश कुमार रेड्डी भी सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। (SRH vs GT IPL 2026 Match Score Card) सनराइजर्स की पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। गुजरात की ओर से रबाडा और जैसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। टीम की मजबूत बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने एकतरफा जीत दर्ज की और प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन

त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया

अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार

‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच

चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown