गुलवीर सिंह और अन्नू रानी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम

गुलवीर सिंह और अन्नू रानी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम

गुलवीर सिंह और अन्नू रानी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम
Modified Date: September 20, 2025 / 12:36 am IST
Published Date: September 20, 2025 12:36 am IST

तोक्यो, 19 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी गुलवीर सिंह शुक्रवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में और अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।

गुलवीर पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ की दूसरी हीट में 13 मिनट 42.34 सेकेंड के समय से नौवें स्थान पर रहे जो इस सत्र का उनका सबसे खराब समय था और उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय 12:59.77 से भी कम था।

हालांकि वह मामूली अंतर से फाइनल से चूक गए क्योंकि दोनों हीट में शीर्ष आठ आठ खिलाड़ी ही पदक दौर में पहुंच पाए। वह कुल 39 प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों में 27वें स्थान पर रहे।

गुलवीर 14 सितंबर को 10,000 मीटर दौड़ में 16वें स्थान पर रहे थे।

वहीं अपनी पांचवीं विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही 33 वर्षीय रानी ​​क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में 55.18 मीटर के थ्रो से 15वें स्थान पर रहीं। वह 36 खिलाड़ियों में से 29वें स्थान पर रहीं।

2024 में औसत प्रदर्शन के बाद, रानी इस साल 62.59 मीटर के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कुछ हद तक अपनी लय वापस पा चुकी थीं। लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने सत्र का अपना सबसे खराब प्रदर्शन भी किया।

उन्होंने इससे पहले 2017, 2019, 2022 और 2023 में विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था।

भाषा

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में