गुलवीर को 5000 मीटर में कांस्य, एक राष्ट्रमंडल खेल में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी

Ads

गुलवीर को 5000 मीटर में कांस्य, एक राष्ट्रमंडल खेल में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 01:14 AM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 01:14 AM IST

ग्लास्गो, एक अगस्त (भाषा) गुलवीर सिंह ने शनिवार को 5000 मीटर में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया और एक ही राष्ट्रमंडल खेल में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए ।

मौजूदा एशियाई चैम्पियन गुलवीर ने 28 जुलाई को 10000 मीटर में रजत पदक जीता था ।

वह 13 मिनट 24 . 95 सेकंड का समय निकालकर 5000 मीटर में तीसरे स्थान पर रहे ।

कीनिया के मैथ्यू किपचुंबा किपसांग ने 13 मिनट 23 . 61 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता । आस्ट्रेलिया के की रॉबिनसन ने रजत पदक हासिल किया ।

भारत के 28 वर्ष के गुलवीर के नाम 5000 और 10000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है ।

गुलवीर ने 10000 मीटर में हांगझोउ एशियाई खेल 2023 में कांस्य पदक जीता था ।

भाषा मोना

मोना