नवनीत सिंह और दिनेश कुमार इंग्लैंड से हारने के बाद लॉन बॉल्स से बाहर

Ads

नवनीत सिंह और दिनेश कुमार इंग्लैंड से हारने के बाद लॉन बॉल्स से बाहर

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 12:01 AM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 12:01 AM IST

ग्लास्गो, एक अगस्त (भाषा) नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की भारतीय जोड़ी का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में शानदार अभियान शनिवार को पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा के सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड के निक ब्रेट और जेमी वॉकर के खिलाफ टाई-ब्रेकर में हार के साथ थम गया।

इंग्लैंड की जोड़ी ने सेक्शन बी के पांचवें राउंड के मुकाबले में पहला सेट 4-3 से जीता, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 4-2 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद मुकाबले का फैसला टाई-ब्रेकर से हुआ जिसमें दिनेश और नवनीत की जोड़ी 0-1 से पिछड़ गई।

इस हार के साथ भारतीय जोड़ी का टूर्नामेंट में शानदार सफर समाप्त हो गया। इससे पहले नवनीत और दिनेश ने सेक्शन बी में लगातार चार जीत दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और नॉकआउट चरण में पहुंचने की मजबूत स्थिति बना ली थी।

इस बीच नयनमोनी सैकिया को महिला एकल सेक्शनल प्ले में दक्षिण अफ्रीका की ब्रिगेट हर्सेलमैन ने टाइब्रेकर में हराया ।

सैकिया ने पहला सेट 7 . 4 से जीता लेकिन हर्सेलमैन ने दूसरा सेट 18 . 3 से जीत लिया । टाइब्रेकर में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने जीत दर्ज की ।

सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर सैकिया ग्रुप सी में दो जीत और तीन हार के बाद चौथे स्थान पर रही ।

भाषा मोना

मोना