गुलवीर ने पुरूषों के 5000 मीटर में कांस्य जीतकर पदकों की हैट्रिक लगाई

Ads

गुलवीर ने पुरूषों के 5000 मीटर में कांस्य जीतकर पदकों की हैट्रिक लगाई

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 05:24 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 05:24 PM IST

नागोया, 29 सितंबर (भाषा ) भारत के गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पुरूषों की 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32 . 75 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता जो इन खेलों में उनका तीसरा पदक था ।

गुलवीर ने पुरूषों की 1500 मीटर और 10000 मीटर रेस में रजत पदक जीता था ।

इसके साथ ही वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एक ही एशियाई खेलों में तीन पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरूष खिलाड़ी बन गए । इससे पहले 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों में भारत के लेवी पिंटो ने 100 मीटर, 200 मीटर में स्वर्ण और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता था ।

पी टी उषा ने सियोल में 1986 एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था । मध्यम दूरी की धाविका के एम बीनामोल ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में तीन पदक जीते थे ।

पुरूषों की 5000 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर ने 2026 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था । वह राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बने ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर