WhatsApp New Design: Android यूजर्स की बल्ले-बल्ले! WhatsApp बदलने वाला है अपना पूरा लुक, नया डिजाइन देख चौंक जाएंगे आप

Ads

WhatsApp New Design: WhatsApp के Android ऐप में जल्द बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकता है। नए इंटरफेस में iPhone जैसा नेविगेशन लेआउट और कंट्रोल्स शामिल होने की उम्मीद है। इससे ऐप का इस्तेमाल करने का तरीका कुछ बदल सकता है। नए डिजाइन में यूजर्स को कई नए और बेहतर विकल्प भी मिल सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 06:01 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 06:05 PM IST

(WhatsApp New Design/ Image Credit: Pixabay)

HIGHLIGHTS
  • WhatsApp का बदलेगा लुक
  • Android पर मिलेगा नया नेविगेशन
  • फ्लोटिंग बार जैसा होगा डिजाइन

WhatsApp New Design: WhatsApp Android ऐप में जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी Bottom Navigation Bar को नए अंदाज में पेश (WhatsApp New Design) करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया डिजाइन iPhone पर मौजूद WhatsApp के इंटरफेस से मिलता-जुलता होगा। हालांकि, Android के लिए इसे Google की डिजाइन गाइडलाइंस के हिसाब से तैयार किया जाएगा। फिलहाल यह बदलाव WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.26.38.10 में डेवलपमेंट के स्तर पर देखा गया है।

फ्लोटिंग बार जैसा होगा नया नेविगेशन

नए डिजाइन में Bottom Navigation Bar स्क्रीन के निचले हिस्से में एक अलग और फ्लोटिंग एलिमेंट जैसा (WhatsApp New Design) नजर आ सकता है। इसके कोनों पर Rounded Corners होंगे, जिससे इसका लुक मौजूदा डिजाइन से ज्यादा आधुनिक दिखाई देगा। सिर्फ बार की शेप ही नहीं, बल्कि उसके अंदर मौजूद टैब और कंट्रोल्स के डिजाइन में भी बदलाव होने की उम्मीद है। Light Theme में यह नया लुक ज्यादा स्पष्ट दिख सकता है, जबकि Dark Theme में अंतर कम नजर आएगा।

iPhone जैसा अनुभव लेकिन डिजाइन अलग

WhatsApp का नया Android इंटरफेस iPhone के Floating Tab Bar से प्रेरित बताया जा रहा है। iOS ऐप में पहले से ही राउंडेड और फ्लोटिंग नेविगेशन एलिमेंट मौजूद हैं। हालांकि, Android पर कंपनी iPhone के डिजाइन की सीधी नकल नहीं करेगी। दोनों प्लेटफॉर्म पर नेविगेशन का अनुभव कुछ हद तक समान हो सकता है, लेकिन Android वर्जन को उसके अपने डिजाइन नियमों के अनुसार तैयार किया जाएगा।

करीब तीन साल बाद नेविगेशन में बदलाव

WhatsApp ने करीब तीन साल पहले Android ऐप में Chats, Communities, Updates और Calls जैसे मुख्य सेक्शन को Bottom Navigation में शिफ्ट किया था। अब कंपनी उसी बार को नया रूप देने (WhatsApp New Design) की तैयारी कर रही है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और सभी Beta यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। WhatsApp ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट नहीं बताई है।

इन्हें भी पढ़ें:

WhatsApp Android में क्या बदलाव होने वाला है?

Android ऐप के Bottom Navigation Bar को नए डिजाइन में पेश किया जा सकता है।

नया WhatsApp डिजाइन कैसा होगा?

नया नेविगेशन बार Rounded Corners के साथ फ्लोटिंग बार जैसा दिखाई दे सकता है।

क्या Android पर iPhone जैसा WhatsApp मिलेगा?

नया डिजाइन iPhone के इंटरफेस से मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन Android के लिए अलग डिजाइन गाइडलाइंस का इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या नया डिजाइन अभी सभी यूजर्स को मिल गया है?

नहीं, फिलहाल यह डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी सभी Beta यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है।