पहाड़ी बिल्लास ने खो खो चैम्पियनशिप जीती
पहाड़ी बिल्लास ने खो खो चैम्पियनशिप जीती
नयी दिल्ली, 15 फरवरी ( भाषा ) महाराष्ट्र के प्रतीक वाइकर ने सुपर लीग खो खो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिसकी मदद से पहाड़ी बिल्लास ने पैंथर्स को छह अंक से हराकर खिताब जीत लिया ।
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में कप्तान वाइकर ने टीम को 31 . 25 से जीत दिलाई ।
यह चैम्पियनशिप भारतीय खो खो महासंघ और अल्टीमेट खो खो ने अभ्यास शिविर के पहले हाइ परफार्मेंस और वैज्ञानिक आकलन के तहत आयोजित की थी ।
विजेता को दो लाख रूपये और उपविजेता को डेढ लाख रूपये ईनामी राशि दी गई ।
भाषा
मोना
मोना

Facebook


