हांगकांग ओपन: सात्विक-चिराग सत्र के पहले फाइनल में पहुंचे

Ads

हांगकांग ओपन: सात्विक-चिराग सत्र के पहले फाइनल में पहुंचे

  •  
  • Publish Date - September 13, 2025 / 12:20 PM IST,
    Updated On - September 13, 2025 / 12:20 PM IST

हांगकांग, 13 सितंबर (भाषा) भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को सीधे गेम में जीत के साथ हांगकांग ओपन सुपर 500 के फाइनल में प्रवेश किया।

इस तरह उनके पास इस साल खिताब जीतने का लंबा इंतजार खत्म करने का मौका है।

दुनिया की नौवें नंबर की इस जोड़ी ने चीनी ताइपे के बिंग-वेई लिन और चेन चेंग कुआन को 21-17, 21-15 से हराकर इस सत्र में छह सेमीफाइनल मुकाबलों में मिली हार के बाद अपने पहले फाइनल में जगह बनाई।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी का सामना चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग तथा चीनी ताइपे के फैंग-चिह ली और फैंग-जेन ली के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द