हैदराबाद एफसी ने ओडिशा एफसी को 1-0 से हराया

Ads

हैदराबाद एफसी ने ओडिशा एफसी को 1-0 से हराया

  •  
  • Publish Date - November 5, 2022 / 09:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

हैदराबाद, पांच नवंबर (भाषा) हैदराबाद एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में ओडिशा एफसी को 1-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और तालिका में शीर्ष पर अपनी बढ़त में इजाफा किया।

हैदराबाद की टीम के लिये मोहम्मद यासिर ने आठवें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा।

इस मैच में तीन अंक जुटाने से हैदराबाद एफसी ने तालिका में शीर्ष पर अपनी बढ़त बढ़ा ली। टीम अब दूसरे स्थान पर काबिज एफसी गोवा पर चार अंक की बढ़त बनाये है।

ओडिशा एफसी की टीम तीसरे स्थान पर कायम है।

भाषा नमिता मोना

मोना