हैदराबाद एफसी ने आस्ट्रेलियाई फारवर्ड जोएल चियानीज से करार किया

हैदराबाद एफसी ने आस्ट्रेलियाई फारवर्ड जोएल चियानीज से करार किया

हैदराबाद एफसी ने आस्ट्रेलियाई फारवर्ड जोएल चियानीज से करार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: September 3, 2020 11:18 am IST

हैदराबाद, तीन सितंबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग की टीम हैदराबाद एफसी ने टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिये गुरूवार को आस्ट्रेलियाई फारवर्ड जोएल चियानीज से करार करने की घोषणा की।

तीस साल का आस्ट्रेलियाई करार से पहले ए-लीग टीम पर्थ ग्लोरी के लिये खेल रहा था जो 2019-20 सत्र के हाल में समाप्त हुए प्लेआफ के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

चियानीज ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं हैदराबाद एफसी से जुड़ने के लिये काफी उत्साहित हूं। मैं टीम के साथियों से मिलने और क्लब में हर किसी के साथ काम करने को तैयार हूं। अभी तक मुझे जो सारे संदेश मिले हैं, वो काफी सकारात्मक रहे हैं इसलिये मुझे महूसस हो रहा है कि मेरा अभी से ही स्वागत किया जा रहा है। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में