आई लीग : रीयल कश्मीर एफसी ने नेरोका एफसी को हराया

आई लीग : रीयल कश्मीर एफसी ने नेरोका एफसी को हराया

आई लीग : रीयल कश्मीर एफसी ने नेरोका एफसी को हराया
Modified Date: March 30, 2024 / 06:35 pm IST
Published Date: March 30, 2024 6:35 pm IST

श्रीनगर, 30 मार्च (भाषा ) रीयल कश्मीर एफसी ने आई लीग फुटबॉल के मैच में नेरोका एफसी को 3 . 0 से हराकर उसे दूसरी श्रेणी में धकेल दिया ।

कश्मीर के लिये नोहेरे क्रिजो ने 35वें, हैदर युसूफ ने 45वें और शहर शाहीन ने 67वें मिनट में गोल दागे।

इस हार के बाद मणिपुर की नेरोका एफसी 21 मैचों में 13 अंक लेकर 12वें स्थान पर है । इस सत्र में उसने चार मैच जीते, एक ड्रॉ खेला और 16 गंवाये । अब उसे तीन ही मैच खेलने है और सभी जीतने पर भी वह दूसरी श्रेणी में खिसकने से नहीं बच सकती ।

वहीं कश्मीर की टीम ने चार ड्रॉ खेलने के बाद जीत दर्ज की । उसका अपराजेय अभियान नौ मैचों का हो गया है । उसके 22 मैचों में 40 अंक है और वह तालिका में दूसरे स्थान प़र है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में