आई लीग : ट्राउ ने गोकुलम केरला को हराया
आई लीग : ट्राउ ने गोकुलम केरला को हराया
मंजेरी, 15 जनवरी ( भाषा ) टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन ( ट्राउ) ने गत चैम्पियन गोकुलम केरला को आई लीग फुटबॉल में 2 . 1 से हरा दिया ।
ट्राउ के लिये 57वें मिनट में डिफेंडर मानस प्रतीम गोगोइ ने पहला गोल दागा । जॉनसन सिंह ने दूसरा गोल करके उसे 2 . 0 की बढत दिलाई ।
निर्धारित समय से चार मिनट पहले ट्राउ के डिफेंडर बुआंथांग्लुन सामटे ने भारी चूक की जिससे ताहिर जमान ने गोकुलम के लिये गोल कर दिया ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


