भारतीय वायुसेना ने डिफेंडर एफसी को हराया
भारतीय वायुसेना ने डिफेंडर एफसी को हराया
रांची, 29 जुलाई (भाषा) नाओरेम सोमनंद सिंह के पहले हाफ में दागे गोल और दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल की बदौलत भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम ने बुधवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्रुप सी मैच में श्रीलंका के डिफेंडर्स एफसी को 2-1 से हरा दिया।
डिफेंडर्स एफसी की ओर से सांत्वाना गोल एनएफ अफलाल ने किया।
भारतीय टीम ने हालांकि मैच में दबदबा बनाए रखा और तीन अंक हासिल किए।
सोमनंद ने 25वें मिनट में वायुसेना की टीम को बढ़त दिलाई।
मैच के 68वें मिनट में डिफेंडर एफसी के डिफेंडर केडीस संकल्प ने गेंद को अपने ही गोल में डालकर भारतीय वायुसेना की बढ़त को 2-0 कर दिया।
अफलाल ने हार के अंतर को कई किया लेकिन भारतीय टीम को जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


