राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम
Modified Date: July 29, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: July 29, 2026 10:36 pm IST

ग्लास्गो, 29 जुलाई (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स :

पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर: तेजस्विन शंकर, दोपहर 2:40 बजे।

पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफाइंग (ग्रुप ए) : नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह, दोपहर 2:55 बजे।

पुरुषों की डेकाथलॉन लंबी कूद : तेजस्विन शंकर, दोपहर 3:20 बजे।

पुरुषों की त्रिकूद क्वालीफाइंग: सेल्वा प्रभु थिरुमारन और प्रवीण चित्रवेल, शाम 4:55 बजे।

पुरुषों का डेकाथलॉन गोला फेंक: तेजस्विन शंकर, शाम 5:10 बजे।

पुरुषों का 400 मीटर सेमीफाइनल: विशाल टीके, शाम 5:40 बजे (सेमीफाइनल 1)।

पुरुषों का गोला फेंक फाइनल: तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल, रात 11:30 बजे। (पदक मुकाबला)

पुरुषों का 200 मीटर सेमीफाइनल: अनिमेष कुजूर, रात 11:37 बजे (सेमीफाइनल 2)।

पुरुषों की डेकाथलॉन ऊंची कूद: तेजस्विन शंकर, रात 11:38 बजे।

महिलाओं का चक्का फेंक फाइनल: निधि रानी और सीमा, सुबह 1:10 बजे (31 जुलाई) (पदक मुकाबला)।

पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर: तेजस्विन शंकर, सुबह 1:30 बजे (31 जुलाई)।

महिलाओं का 5000 मीटर फाइनल: पारुल चौधरी, सुबह 1:48 बजे (31 जुलाई) (पदक मुकाबला)।

लॉन बॉल्स:

पुरुषों की पेयर्स सेक्शनल मैच, सेक्शन बी राउंड 3: भारत (नवनीत सिंह और दिनेश कुमार) बनाम बोत्सवाना (काइजर गेचे और चार्ल्स डिटेको) शाम 7:30 बजे।

महिलाओं का एकल सेक्शनल मैच, सेक्शन सी राउंड 3: नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजी (मलेशिया) रात 8.55 बजे।

ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग:

महिलाओं का सी4-सी5 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग: लिशा दास, शाम 4.06 बजे।

पुरुषों का टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग: भारत (डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश सिंह केइथेलकप्पम, रोनाल्डो सिंह लैतोंजम), शाम 5.07 बजे।

महिलाओं का सी4-सी5 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट फाइनल (क्वालीफिकेशन पर निर्भर), लिशा दास, रात 9.44 बजे (पदक मुकाबला)।

पुरुषों का टीम स्प्रिंट फाइनल (क्वालीफिकेशन पर निर्भर): भारत (डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश सिंह केइथेलकप्पम, रोनाल्डो सिंह लैतोंजम) रात 10.50 बजे (पदक मुकाबला)।

भारोत्तोलन:

महिलाओं का 86 किग्रा से अधिक का फाइनल: मार्टिना देवी मैबाम शाम 6.30 बजे (पदक मुकाबला)।

पुरुषों का 110 किग्रा से अधिक का फाइनल: लवप्रीत सिंह, रात 11 बजे (पदक मुकाबला)।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में