India Pakistan Cricket Match: आईसीसी लगाएगा PSL पर प्रतिबंध!.. पाकिस्तान इस तरह चुकायेगी भारत से मैच नहीं खेलने की कीमत.. बर्बाद हो जाएगी PCB!

ICC bans Pakistan Super League : आम तौर पर भारत-पाकिस्तान टी20 मैच के लिए विज्ञापन की दर 25 लाख से 40 लाख रुपये प्रति 10 सेकेंड के बीच होती है। सिर्फ विज्ञापन राजस्व नुकसान 200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

India Pakistan Cricket Match: आईसीसी लगाएगा PSL पर प्रतिबंध!.. पाकिस्तान इस तरह चुकायेगी भारत से मैच नहीं खेलने की कीमत.. बर्बाद हो जाएगी PCB!

ICC bans Pakistan Super League

Modified Date: February 2, 2026 / 07:35 am IST
Published Date: February 2, 2026 6:12 am IST

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पाकिस्तान के खिलाफ कड़े दंडात्मक कदम उठा सकता है। यह कार्रवाई पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार के फैसले के बाद की जा सकती है। संभावित सजा में आगामी टी20 विश्व कप सत्र से पाकिस्तान टीम पर प्रतिबंध तक शामिल हो सकता है, (ICC bans Pakistan Super League) क्योंकि यह फैसला आईसीसी और बीसीसीआई के साथ हुए बाध्यकारी अनुबंध का उल्लंघन माना जा रहा है।

15 फरवरी को तय है भिड़ंत

अन्य दंडात्मक विकल्पों में शीर्ष क्रिकेट बोर्डों द्वारा पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से इनकार, भारी वित्तीय जुर्माना और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर रोक शामिल है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप लीग मैच नहीं खेलने का फैसला किया है, जबकि तटस्थ स्थल पर मैच खेलने का अनुबंध पहले से मौजूद है।

पाकिस्तानी बोर्ड पर एक्शन

आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने भले ही औपचारिक सूचना नहीं दी हो, लेकिन आधिकारिक घोषणा के बाद आईसीसी सख्त रुख अपना सकता है। सोमवार को आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक होगी, (ICC bans Pakistan Super League) जिसमें यह तय किया जाएगा कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाए या नहीं। अनुमति मिलने की स्थिति में भी पीसीबी पर कड़ी सजा तय मानी जा रही है।

सूत्र के अनुसार, अनुबंध उल्लंघन के चलते अन्य देश पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से मना कर सकते हैं और अगर कोई श्रृंखला होती भी है तो उसके नतीजों का आईसीसी रैंकिंग या विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंकों पर असर नहीं पड़ सकता। साथ ही, पाकिस्तान को डब्ल्यूटीसी अंक न मिलने की भी संभावना जताई गई है।

200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान!

सबसे बड़ा आर्थिक झटका पीएसएल पर प्रतिबंध से लग सकता है, जहां मौजूदा विदेशी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलने से रोका जा सकता है। इसके अलावा, आईसीसी के मेजबान प्रसारणकर्ता जियो-स्टार को हुए राजस्व नुकसान की भरपाई पीसीबी को करनी पड़ सकती है, जो लाखों डॉलर तक हो सकती है। यदि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर किया जाता है तो उसकी जगह युगांडा को शामिल किया जा सकता है, जबकि भारत-पाकिस्तान मैच न होने से विज्ञापन राजस्व में 200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown