मार्च में दोहा में होगी आईसीसी बोर्ड की बैठक

Ads

मार्च में दोहा में होगी आईसीसी बोर्ड की बैठक

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 01:41 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 01:41 PM IST

दुबई, 22 फरवरी (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड और समितियों की बैठक 25 से 27 मार्च तक दोहा में आयोजित की जाएगी जिससे क्रिकेट में कतर की बढ़ती भागीदारी का पता चलता है।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बैठकें आईसीसी बोर्ड के निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, समिति के सदस्यों और सीनियर पदाधिकारियों को एक मंच पर लाएंगी, जो वैश्विक खेल के वर्तमान और भविष्य से संबंधित प्रमुख मामलों पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।’’

आईसीसी ने बताया कि 2020 से कतर में क्रिकेट में समग्र भागीदारी में 447 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आईसीसी ने कहा, ‘‘इसका मुख्य कारण कतर ओलंपिक समिति के स्कूल ओलंपिक कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल करना रहा है, जिसने देश भर के स्कूलों में इस खेल को स्थापित करने में मदद की है।’’

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा, ‘‘हाल ही में आईसीसी के क्रियो क्रिकेट महोत्सव के शुरू होने से क्रिकेट की पहुंच और भी बढ़ गई है। पिछली बार इस महोत्सव में 287 स्कूली टीमों ने भाग लिया था और लगभग 90 प्रतिशत प्रतिभागियों ने पहली बार क्रिकेट खेला था।’’

भाषा

पंत

पंत