चंडीगढ़, 31 अगस्त (भाषा) भारत और विदेश के कुछ शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सोमवार से यहां शुरू हुई चार दिवसीय भारतीय वायुसेना (आईएएफ) अंतरराष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में छह टीम हिस्सा ले रही हैं जिनमें ब्रिटेन और श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय टीम तथा ‘वेटरन्स’ टीम भी शामिल हैं।
यह चैंपियनशिप यहां वायुसेना स्टेशन में आयोजित की जा रही है। इसमें टीम स्पर्धाओं के साथ ओपन एकल वर्ग भी रखा गया है जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ियों को एक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल रहा है।
आयोजकों के अनुसार चैंपियनशिप का समापन शुक्रवार को होगा।
उद्घाटन समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द