आईसीसी कार्यकारी समूह डब्लूटीसी में अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को शामिल करने का सुझाव देगा

Ads

आईसीसी कार्यकारी समूह डब्लूटीसी में अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को शामिल करने का सुझाव देगा

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 09:07 PM IST

दुबई, 10 अप्रैल (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भीतर एक कार्यकारी समूह अपने निदेशक मंडल के समक्ष एक प्रस्ताव रखेगा, जिसमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में खेलने वाले देशों की संख्या नौ से बढ़ाकर 12 करने का सुझाव दिया गया है।

इसमें 2027 से शुरू होने वाले अगले चक्र में जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड को शामिल करने की मांग की गई है।

माना जाता है कि न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज रोजर ट्वोसे की अध्यक्षता वाले कार्यकारी समूह ने अगले चक्र में एक टेस्ट मैच वाले मुकाबलों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा है।

‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ ने बताया, ‘‘ इस कार्यकारी समूह ने डब्ल्यूटीसी के दो वर्षीय चक्र में अर्जित अंकों में एक टेस्ट मैच वाले मुकाबलों को भी शामिल करने की सिफारिश करेगा।’

इस प्रस्ताव पर अगर मुहर लगती है, तो डब्ल्यूटीसी चक्र में 12 टीमें होंगी। इसके साथ ही आयरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसे देशों को भारत जैसे इस खेल की महाशक्ति के खिलाफ टेस्ट खेलने का मौका मिल सकेगा।

मौजूदा समय में दो टेस्ट मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक चक्र का हिस्सा है।

उदाहरण के लिए, भारत जून में पंजाब के मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा, लेकिन उस मैच का डब्ल्यूटीसी अंक तालिका पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह देखना जय शाह की अध्यक्षता वाला आईसीसी बोर्ड तीन प्रारूपों के व्यस्त कार्यक्रम, द्विपक्षीय मैचों की भरमार और विश्व भर में फ्रेंचाइजी लीगों की वृद्धि को देखते हुए टेस्ट क्रिकेट के विस्तार पर फैसला लेता है या नहीं।

आईसीसी बोर्ड ने इससे पहले ट्वोसे के दो स्तरीय टेस्ट संरचना के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

भाषा आनन्द मोना

मोना