आईजीपीएल गोल्फ: ओलंपियन माने, सोनी और शाह संयुक्त बढ़त पर
आईजीपीएल गोल्फ: ओलंपियन माने, सोनी और शाह संयुक्त बढ़त पर
जोहानिसबर्ग, 16 अप्रैल (भाषा) ओलंपियन उदयन माने, मिलिंद सोनी और मानव शाह ने यहां आईजीपीएल इनविटेशनल साउथ अफ्रीका गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में समान सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की।
यह तीनों खिलाड़ी पिछले साल के आईजीपीएल रैंकिंग विजेता पुखराज सिंह गिल (66) से एक शॉट आगे हैं।
गगनजीत भुल्लर, करनदीप कोचर और सार्थक छिब्बर पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।
पहले दिन के बाद महिला खिलाड़ियों में विधात्री उर्स और वाणी कपूर सबसे आगे हैं। इन दोनों ने पार 72 का स्कोर बनाया। दोनों ने दो-दो बर्डी और दो-दो बोगी लगाईं।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


