क्वीन सिरिकिट कप में तीन सदस्यीय टीम भेजेगा आईजीयू
क्वीन सिरिकिट कप में तीन सदस्यीय टीम भेजेगा आईजीयू
नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) युवा गोल्फर गुंतास कौर संधू की अगुवाई में भारत की तीन सदस्यीय टीम क्वीन सिरिकिट कप के लिए 12 से 15 मई तक इंडोनेशिया में होने वाली प्रतिष्ठित एशिया-प्रशांत एमेच्योर टीम चैंपियनशिप में भाग लेगी।
इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) ने बुधवार को इस टूर्नामेंट के लिए तीन सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
इस प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया सहित कुल 15 देश भाग लेंगे।
अन्य देशों में ऑस्ट्रेलिया, चीन, चीनी ताइपे, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, म्यांमा, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
संधू भारतीय टीम की अगुवाई करेगी। टीम की अन्य दो सदस्य हरियाणा की सीरत कांग और दिल्ली की कीया बडुगु हैं।
संधू 2025 की लेडीज ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन हैं। चंडीगढ़ की यह गोल्फर 2026 में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उन्होंने 2025-26 में इंडियन गोल्फ यूनियन के सत्र में अब तक 20 टूर्नामेंट में से छह में जीत हासिल की हैं और वह 17 बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रही है।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


