वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में पाकिस्तान के तीन विकेट पर 199 रन

वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में पाकिस्तान के तीन विकेट पर 199 रन

वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में पाकिस्तान के तीन विकेट पर 199 रन
Modified Date: July 27, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: July 27, 2026 10:43 am IST

तारौबा (त्रिनिदाद), 27 जुलाई (एपी) कप्तानी से मुक्त होने के बाद अपनी पहली टेस्ट पारी में शान मसूद ने नाबाद 88 रन बनाकर पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अजान अवैस के खाता खोले बिना पवेलियन लौट के बाद मसूद ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (63) के साथ दूसरे विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की। इससे पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 199 रन बनाए थे। वह अभी वेस्टइंडीज से 112 रन पीछे है।

कप्तान बाबर आजम खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त किए जाने से कुछ देर पहले 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सलमान आगा ने नौ गेंदों का सामना किया। उन्होंने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।

इससे पहले वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने 92 और केवम हॉज ने 84 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने सुबह तीन विकेट पर 194 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 117 रन और जोड़े।

हॉज ने अपने रात के 83 रन के स्कोर में केवल एक रन जोड़ा और दिन के तीसरे ओवर में दूसरी स्लिप पर कैच आउट हो गए, जिससे चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी समाप्त हो गई।

होप ने 113 गेंदों में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। हॉज के आउट होने के बाद, होप ने जस्टिन ग्रीव्स (15), रोस्टन चेज़ (10) और शमर जोसेफ (23) के साथ मिलकर छोटी लेकिन उपयोगी साझेदारियां कीं।

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अली ने चार, मोहम्मद अब्बास ने तीन और खुर्रम शहजाद ने दो विकेट लिए।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में