भारतीय पुरुष टीम विश्व जूनियर स्क्वाश टीम प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में

भारतीय पुरुष टीम विश्व जूनियर स्क्वाश टीम प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में

भारतीय पुरुष टीम विश्व जूनियर स्क्वाश टीम प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: July 27, 2026 / 10:08 am IST
Published Date: July 27, 2026 10:08 am IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्राजील और नीदरलैंड को हराकर कनाडा के ओंटारियो में चल रहे विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने नीदरलैंड और ब्राजील को बड़ी आसानी से समान 3-0 के अंतर से हराकर ग्रुप पांच में शीर्ष स्थान हासिल करके राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया।

भारतीय महिला टीम ने भी शानदार शुरुआत की। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 3-0 से हराया। उसका ग्रुप चार में अगला मुकाबला मलेशिया से होगा।

विश्व जूनियर चैंपियन बनकर इतिहास रचने वाली अनाहत सिंह को महिला वर्ग के पहले दौर में विश्राम दिया गया था।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में