बालों में तिरंगा, आंखों में आंसू: मीराबाई ने भारत को दी स्वर्णिम सौगात
बालों में तिरंगा, आंखों में आंसू: मीराबाई ने भारत को दी स्वर्णिम सौगात
(अपराजिता उपाध्याय)
(तस्वीरों सहित)
ग्लास्गो, 27 जुलाई (भाषा) मीराबाई चानू का राष्ट्रमंडल खेलों में जीत गया स्वर्ण पदक देशभक्ति से ओतप्रोत था।
तीन बार की चैंपियन मीराबाई ने रविवार को जब भारोत्तोलन खेलों में मंच पर कदम रखा, तो उन्होंने तिरंगे रिबन से बनी तितली के आकार की हेयर क्लिप पहनी हुई थी। यह देश की प्रति उनका सम्मान था, जिसे गौरवान्वित करने के लिए वह प्रतिबद्ध थी।
महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मीराबाई ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं भारत के लिए कुछ करना चाहती थी, इसलिए मैंने कल रात भारतीय ध्वज के रंगों वाले रिबन से ये तितली की तरह के क्लिप बनाए।’’
प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद भी तिरंगा उनके पास ही रहा।
जब पूरे स्टेडियम में भारतीय राष्ट्रगान गूंज रहा था, तब पोडियम पर खड़ी मीराबाई के लिए अपनी भावनाओं को काबू में रखना आसान काम नहीं था।
उन्होंने कहा, ‘‘तिरंगे को देखना और अपना राष्ट्रगान सुनना स्वाभाविक रूप से आंखों में आंसू ला देता है।’’
मीराबाई ने कहा, ‘‘ये खुशी के आंसू थे क्योंकि मैंने इन राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था। मैं भारत के सभी लोगों का आभार व्यक्त करना चाहती हूं जिन्होंने मेरे लिए तहेदिल से प्रार्थना की। ये खुशी के आंसू थे।’’
भाषा
पंत
पंत

Facebook


